फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 57

Wed, 13 Sep 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश के मौसम में डेंगू विकराल रूप धारण कर रहा है। रोजाना डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले। डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। जिसमें 45 डेंगूूूू को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में रोजाना डेंगू के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक तीन नए डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। तीन मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में डेंगू से अभी तक डेगूं से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें