छिबरामऊ। क्षेत्र के महमूदपुर खास गांव में जानवर चराने के लिए गया किसान पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी जयनारायन वर्मा (50) गाय चराने के लिए गए थे। गाय तालाब की तरफ जाने लगी तो वह पकड़ने के लिए बढ़े तो उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गए। तीन बजे के बाद गांव के बच्चों ने शव को तालाब में देखा। किसान के तालाब में डूबने के बाद मौके पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के दो युवकों ने तालाब में उतरकर जयनारायन के शव को बाहर निकाला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर निरीक्षक राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि राजनारायन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई रामनारायन गांव के प्रधान रह चुके हैं। राजनारायन के दो बेटे व दो बेटियां हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।