कन्नौज। जिले में डेंगू का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। पिछले 24 घंटे में डेंगू के तीन नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 358 पहुंच गई है, जिसमें 29 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
शहर से लेकर गांव तक डेंगू फैला है। रोजाना डेंगू संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। निजी अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। सुबह-शाम मौसम हो रही ठंडक के बावजूद लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार तीन नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। अब तक 358 डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें 335 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 23 डेंगू संक्रमितों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।