बेकाबू लोडर की टक्कर से फुटपाथ पर खड़े तीन लोग घायल
हो गए। दो ठेली, एक बाइक व एक साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर भारी
भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में ले लिया।
शनिवार
की दोपहर माल लादकर एक लोडर कन्नौज की ओर जा रहा था। अचानक चालक नियंत्रण
खो बैठा। लोडर बिजली घर के सामने फुटपाथ पर खड़ी फल व मिठाई की ठेली में जा
घुसा। इससे वहां खड़े तालग्राम के छदाईपुर्वा निवासी रवि, पंकज घायल हो
गए। इनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मिठाई की ठेली लगाए मिरगावां निवासी
राजू भी घायल हो गया। उसकी ठेली भी चकनाचूर हो गई। बगिया निवासी रईस की
ठेली भी क्षतिग्रस्त हो गई। टिहुला गांव निवासी अमित की साइकिल टूट गई।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक
के यहां भर्ती कराया।