फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उमर्दा में डेंगू के तीन मरीज मिले

Sat, 30 Aug 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :04: जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड। संवाद
विज्ञापन

अस्पतालों में 10 व सभी सीएचसी में डेंगू के पांच वार्ड बनाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। मलेरिया के साथ ही डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। डेंगू मरीजों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 10, सौ शैय्या अस्पताल में 10 और प्रत्येक सीएचसी पर पांच-पांच बेड के डेंगू वार्ड बनाए गए हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। साथ ही दवाइयों भी उपलब्ध कराई गई हैं।


बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियां पैर पसारना शुरू कर देती हैं। जिले में 15 मलेरिया और तीन डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। 15 मलेरिया के मरीजों में चार गैर जनपद के हैं। डेंगू के पैर पसारते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है, जहां पर मरीज मिलता है, वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में वार्ड तैयार कराए गए हैं, जिससे मरीजों का समुचित इलाज हो सके। वार्डों में मरीजों की आवश्यकता के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को दवाइयों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में 10, सौ शैय्या अस्पताल में 10 और प्रत्येक सीएचसी पर पांच-पांच बेड के वार्ड बनाए गए हैं। वार्डों में दवाइयों की उपलब्धता के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें