फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री डी की खराबी से लटका संग्रहालय का उद्घाटन

विज्ञापन
राजकीय पुरातत्व संग्रहालय। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र और इतिहास की नगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने और गौरवमयी इतिहास से लोगों को रूबरू कराने के लिए राजकीय पुरातत्व संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। मामूली खराबी से करीब एक साल से उद्घाटन लटका है। इससे स्थानीय लोग और पर्यटक मायूस हैं।
विज्ञापन

पर्यटन के लिहाज से कन्नौज को बड़ा केंद्र बनाने के लिए 2016 में जीटी रोड के किनारे छह करोड़ की लागत से राजकीय पुरातत्व संग्रहालय का निर्माण कराया गया था। कार्यदायी संस्था ने 2018 में 90 फीसदी काम पूरा कर लिया था। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कुषाण-पाषाण काल से लेकर राजा हर्षवर्धन, राजा जयचंद, आल्हा-ऊदल किले के साथ चित्रा नदी, नारद मोह स्थल, सूर्यकुंड, कई ऋषियों पर आधारित फिल्में दिखाने के लिए थ्री-डी पिक्चर हाल बनाया गया था। इसका सफल डेमो हुआ था। उद्घाटन के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया था। इसी दौरान थ्री-डी पिक्चर हाल में खराबी आ गई। इससे विभाग ने भवन को हैंडओवर लेने से इंकार कर दिया। एक साल बीतने के बाद भी मामूली कमी को कार्यदायी संस्था ने ठीक नहीं कराया। इससे पुरातत्व संग्रहालय का दीदार लोगों के लिए सपना बना हुआ है।
राजकीय पुरातत्व संग्रहालय के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कमियों को दूर कराने के लिए पत्राचार किया गया है। साल के अंत तक पुरातत्व संग्रहालय को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें