फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले नहर में डूबे बालक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी(कन्नौज)। तीन दिन पहले नहर में डूबे बालक का शव आज पानी से ऊपर आ गया। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को मुख्य बाजार निवासी धीरू का 10 वर्षीय पुत्र अंकित अपनी बुआ के लड़के अर्जुन के साथ नहर के किनारे गया था। शौच के लिए वह निचली गंग नहर की सीढ़ियाें पर पहुंच गया। पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह डूबने लगा। अर्जुन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग अंकित को बचाने के लिए नहर में उतरे। इन्हें सफलता नहीं मिली। इसी बीच कस्बा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को नहर में उतारकर अंकित की तलाश करवाई गई। तीन दिन तक पुलिस व ग्रामीणों का खोजबीन अभियान चलता रहा। इन्हें सफलता नहीं मिली।
शनिवार सुबह लगभग पांच बजे कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर ग्राम थुलरिया के पास ग्रामीणों ने एक शव को पानी में उतराते देखा। ग्रामीणों ने नहर से शव को बाहर निकाला। नहर से शव मिलने की जानकारी होने पर अंकित के परिजन पहुंच गए। इनमें कोहराम मच गया। मां सोनी देवी व पिता धीरू पुत्र वियोग में बेसुध हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें