फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के लिए आई तीन करोड़ की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए शासन से धनराशि रिलीज कर दी गई है। शासन से बजट आते ही विद्यालयों में धनराशि भेजने की कवायद तेज कर दी गई है। बीएसए ने समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि शासन से तय मेन्यू के मुताबिक भोजन तैयार कराया जाए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख 35 हजार छात्र-छात्राएं हैं। जिले में प्राइमरी के 1200 व जूनियर के 453 विद्यालय हैं। शासन से परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए दो करोड़ 59 लाख 9 हजार 528 रुपये की धनराशि भेजी गई।
जूनियर विद्यालय के लिए 60 लाख 90 हजार 988 की धनराशि भेजी गई। बीएसए केके ओझा ने बताया कि शासन से धनराशि जुलाई से दिसंबर तक के लिए भेजी गई है।
समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि वह गुणवत्तायुक्त भोजन तैयार कराएं। यदि मध्याह्न भोजन सामग्री कम मिल रही है तो तत्काल खंड शिक्षाधिकारी को बताएं। ग्राम प्रधान से बात करके सामग्री पूरी दिलाई जाएगी। गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें