फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी

Sat, 27 May 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसे पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली में नायब तहसीलदार दीपक गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम बहबलपुर निवासी पूजा ने बताया कि 23 मई को उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और बाइक से पेट्रोल निकालकर आग लगाकर जलाने की धमकी दी। थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस की दो-दो सहित चार शिकायतें आईं। नायब तहसीलदार ने राजस्व संबंधी शिकायत के निस्तारण के लिए टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए। इस दौरान निरीक्षक हरिशंकर, राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, विमल किशोर, राजदीप, देेवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें