तालग्राम। जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को 28 मई को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। ब्लॉक तालग्राम के 144 बूथों पर 51340 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि 28 मई से दो जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में चिह्नित बच्चों की सूची को अपडेट करेगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दिन आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए वह अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बच्चों को केंद्र पर पहुंचाने का कार्य करें। ब्लॉक प्रतिरक्षा अधिकारी रामसिंह निर्मल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लाक के गांवों में 144 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथ टीमों के अलावा पांच स्ट्रेटिक टीम भी लगाई गई है। 30 पर्यवेक्षक, चार सेक्टर चिकित्साधिकारी, एक नोडल चिकित्साधिकारी भी निगरानी करेंगे। 29 मई से दो जून तक डोर डोर अभियान में 93 टीमें और दो मोबाइल टीम भी लगाई गई है।