फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन वालों को ही मिलेगा अनुदान पर गेहूं

Tue, 15 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुदान का बीज लेने को किसानों का आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य हो गया है। अबकी लागू हुई व्यवस्था से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अनुदान पर गेहूं का बीज पाने को किसान आनलाइन पंजीकरण कराने में जुटे हुए है।
विज्ञापन


राजकीय बीज भंडार में 415 क्विंटल गेहूं का बीज आया है, जिसमें एचडी-2967, डीपीडब्लू 621-50, पीवीडब्लू 550 और डीपीडब्लू 17 किस्म का यह गेहूं 40 किलों के पैकेट में 30 रुपये किलो की दर से उपलब्ध है। गोदाम प्रभारी राममोहन यादव ने बताया कि शासन की नई नीति के अनुसार केवल आनलाइन पंजीकृत किसानों को ही बाजार दर से बीज दिया जाएगा।

अनुदान की रकम 1400 रुपये क्विंटल उनके बैंक खाते में पहुंचेगी। यह राशि बढ़कर 2000 रुपये क्विंटल होने की संभावना हैं। पूरे विकास खंड क्षेत्र से अब तक 7000 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। आनलाइन पंजीकरण को बैंक की पासबुक, वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड और खेत का मालियत संबंधी खसरा या खतौनी होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें