फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता प्यासी, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

Wed, 01 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ पर टूटी पड़ी पाइप लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ पर करीब 20 दिन से पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ रहे हैं। कलेक्ट्रेट रोड पर करीब 20 दिन पहले पानी की सप्लाई लाइन टूट गई थी।  इससे हौदापुरवा, धीराताल, गोलकुआं समेत कई मोहल्लों में पीने का शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


नाली का पानी तालाब में जाने के कारण तालाब ओवर फ्लो होने लगा है। इससे लोगों के घरों में पानी भरने लगा है। नलकूप आपरेटर सूरज ने बताया कि कई बार जल निगम, नगर पालिका में शिकायत गई, लेकिन हर बार विभाग कार्य क्षेत्र में न होने की बात कहकर टाल देता है। प्रेशर से पानी निकलने के चलते पाइप लाइन के आसपास एक बड़ा खड्ड बन गया है। इसके चलते कभी भी हादसा हो सकता है।

उधर, नगर पालिका के जलकल अभियंता उमेश प्रसाद का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण नगर पालिका के कार्य क्षेत्र में नहीं आता है। जल निगम सहायक अभियंता अतीक हुसैन का कहना है कि जल निगम के कार्यक्षेत्र में न होने के कारण लीकेज ठीक नहीं कराया जा सकता है।
विज्ञापन


जल निगम निर्माण खंड इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर भीमसेन चाहर का कहना है कि 2013 में बनी पेयजल योजना के तहत निर्माण कराकर नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाता है। यदि ऐसी कोई समस्या होती है तो नगर पालिका ईओ से बात कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें