फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ौगांई में 03.57 लाख से बुझेगी प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जल जीवन मिशन प्रोग्राम के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम सभा नौगांई में पानी की टंकी का निर्माण शुरू करा दिया गया है। 3.57 करोड़ की लागत से पानी की टंकी बनने के बाद दो राजस्व गांवों की चार हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत नौगांई में स्थित वनखंडेश्वरनाथ हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को पानी की टंकी के लिए विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण शुरू कराया गया। जल जीवन मिशन प्रोग्राम के तहत 3.57 करोड़ रुपये की लागत से इस टंकी का निर्माण होगा। पानी की टंकी का उद्देश्य गांव में हर घर तक पानी पहुंचाना होगा।
कार्यदायी संस्था जीवीपीआर कंपनी के इंजीनियर पीडी पटेल ने बताया कि पहले चरण में टंकी के लिए बोरिंग का कार्य होगा। इसके बाद गांव में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नौगांई के अलावा इसके मजरा ककरैया और नगला बंजारन में 9752 मीटर पानी की लाइन बिछाई जाएगी। पानी की टंकी का निर्माण एक से डेढ़ साल में पूरा करा दिया जाएगा। इस दौरान विनीत दुबे, टोनी दुबे, नरायन दुबे, कप्तान सिंह, कृपाल सिंह व विजय बहादुर तिवारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें