फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्व प्रधान के छह हत्यारोपी गिरफ्तार, तीन के मकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो 11- नरुईया गांव में ध्वस्तीकरण कार्रवाई देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की हत्या के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि मुख्य आरोपी वर्तमान प्रधान सरोजनी यादव अभी फरार है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने तीन आरोपियों के मकानों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया।
विज्ञापन

नरुईया गांव निवासी वर्तमान प्रधान सरोजनी यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ 14 दिसंबर को पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की हत्या कर दी थी। इसके पीछे वजह चुनावी रंजिश थी। पूर्व प्रधान के परिजनों ने हत्यारोपियों के घरों को ध्वस्त कराने की मांग की थी। इसी क्रम में एसडीएम अशोक कुमार और सीओ प्रियंका बाजपेयी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर गांव पहुंचे। हत्यारोपी प्रधान सरोजनी, जितेंद्र और मानसिंह के मकानों को ध्वस्त करा दिया गया। ध्वस्तीकरण से पहले लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने पैमाइश की।
एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों ने सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए थे। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस मौके पर तहसीलदार अनिल सरोज, नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा और गुरसहायगंज के कोतवाल जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेल भेजे गए छह आरोपी, प्रधान समेत पांच की तलाश जारी
तालग्राम। अरुण शाक्य की हत्या के छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस के निशाने पर प्रधान सरोजनी यादव है। वह पांच आरोपियों के साथ फरार है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों में ेअजय प्रताप उर्फ गुलाब, बृजेंद्र उर्फ पप्पू, करन सिंह उर्फ सोंटी, जीतू, अरुण कुमार और जितेंद्र कुमार हैं। इनकी निशानदेही पर लाठी और डंडे भी बरामद किए हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या में फरार प्रधान सरोजनी देवी समेत पांच आरोपियों की तलाश में दबिश गैर जनपदों तक दी जा रही है। अभी कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें