फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा चरणः 807 प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे मतदाता

Sat, 17 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को तीसरे चरण के होने वाले तालग्राम व गुगरापुर के जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव में 1,95,052 मतदाता 807 प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे। 294 बूथों पर सुबह सात बजे से वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


 
दोनों ब्लॉक क्षेत्र में 662 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के वोट होगा।145 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र में 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 419 प्रत्याशियों का भाग्य 1,43,859 मतदाता लिखेंगे।


इसी तरह गुगरापुर के 51,193 मतदाता 33 बीडीसी के 243 प्रत्याशियों के भाग्य की इबारत लिखेंगे। दोनों ही ब्लॉकों के मतदाता 145 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 17 अक्तूबर को चुनाव कराने के बाद गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां मंडी समिति कन्नौज पहुंचेंगी।
विज्ञापन



वहीं तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां स्वामी एकरसानंद इंटर कॉलेज तेराजाकेट में मतपेटियां लेकर पहुंचेंगी। जिला पंचायत सदस्य पद के सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड आठ में 52 हैं। वार्ड सात में 28 प्रत्याशी, वार्ड नौ में 24 प्रत्याशी, वार्ड 10 से 13 व वार्ड 11 से 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं।


गुगरापुर ब्लाक में चुनाव को 80 पोलिंग पार्टियां पहुंचीं- मंडी समिति परिसर से शुक्रवार को अधिकारियों की देखरेख में 80 पोलिंग पार्टियों को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुगरापुर में होने वाले चुनाव के लिए रवाना किया गया। शाम को सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। पार्टियों को हिदायत दी गई कि निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान कराएं।


मंडी समिति परिसर में शुक्रवार सुबह 10 बजे बाद पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश सिंह, सीओ करन सिंह, परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाहा ने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन के लिए अधिग्रहीत किए ट्रक व बस के माध्यम से पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया।


इस दौरान कई महिला मतदानकर्मियों ने अपने बच्चों का हवाला देते हुए ड्यूटी से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया।

 
उमर्दा ब्लाकफः 779 उम्मीदवार चुनाव मैदान में- उमर्दा ब्लाक में चौथे चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी के दौरान 21 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह के आवंटन की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भीड़ ब्लाक परिसर में जमा रही।


शुक्रवार को ब्लाक परिसर में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन वापसी का समय निर्धारित था। इस दौरान 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। ब्लाक क्षेत्र में 145 बीडीसी सदस्यों के लिए 814 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे थे। 14 उम्मीदवारों के नामांकन जांच-पड़ताल के बाद निरस्त कर दिए गए। 21 लोगों के पर्चे वापस हुए।

 
निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय के मुताबिक 779 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में है। इन सभी को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है। उधर चुनाव चिन्हों के आवंटन के दौरान ब्लाक परिसर में प्रत्याशियों की भारी भीड़ लगी रही। आवंटन का समय दोपहर तीन बजे निर्धारित था।


इस दौरान उम्मीदवारों ने गेट के बाहर कतारों में लंबी-लंबी लाइनें लगा ली। ब्लाक का मुख्य गेट बंद होने से कई बार धक्का-मुक्की की नौबत आई।


इस दौरान महिला उम्मीदवारों को भी धक्के खाने पड़े। शाम चार बजे के करीब ब्लाक परिसर का मुख्य गेट खोला गया। इसके बाद एक-एक करके उम्मीदवारों व उनके चुनाव एजेंटों को अंदर जाने दिया गया। ब्लाक परिसर में बनाए गए चौदह काउंटरों पर सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें