फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ते पकड़ा गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। कपड़ों की दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को लोगों ने दबोच लिया। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

चोर शीतलहर और कोहरे का फायदा उठा रहे हैं। उमर्दा कस्बा निवासी माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य राम अवतार के घर उनके दामाद धर्मेंद्र कार से आए थे। उन्होंने अपनी कार दरवाजे के पास खड़ी कर दी। रात में कोहरा ज्यादा होने से चोर ने कार का लॉक और पास में दुकान के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन

खटपट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। इन्होंने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें