थाना समाधान दिवस में इस बार भी फरियादियों का टोटा
रहा। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी पूरे दिन डटे रहे, पर पूरे दिन में
सिर्फ तीन शिकायतें ही आईं। इनका भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
महीने
के पहले शनिवार को समाधान दिवस होता है। थाने में आयोजित समाधान दिवस में
एसडीएम रामबहादुर वर्मा सुबह से ही कानूनगो और लेखपालों की टीम के साथ
कोतवाली में पहुंच गए थे। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
पूरे
दिन सिर्फ तीन फरियादी कोतवाली पहुंचे। इनकी समस्याएं सुनकर शिकायतें दर्ज
कर ली गईं और संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दे दिए गए।
ग्राम हमीरपुर के रामऔतार पुत्र घुरई ने अवैध कब्जा किए जाने, ग्राम
दीपकपुर की बतासो देवी पत्नी हाकिम सिंह ने रास्ता निकालने और ग्राम भोला
नगरिया की रामबेटी पत्नी रामनरेश ने जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत
दर्ज कराई।
इस मौके पर कोतवाल खलीक अहमद, कस्बा इंचार्ज पप्पू
सिंह ठैनुआ, लेखपाल विमल प्रकाश मिश्रा, कालिका प्रसाद मिश्रा, अनिल प्रकाश
यादव समेत राजस्व कर्मी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।