फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 शिकायतें आईं, पांच निपटीं

Wed, 16 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अनुज झा की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें 53 शिकायती पत्र आए। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराकर पीड़ितों को राहत दी गई। शेष शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग से संबंधित 13, राजस्व संबंधी 14, जल निगम, नगर पालिका, जिला पूर्ति विभाग से संबंधित चार-चार शिकायती पत्र आए। अलीपुर जलेशर निवासी महिला ने पति व ससुराली जनों के खिलाफ शिकायत की। इस पर डीएम ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

भंवरगाड़ा विकास खंड में विद्युतीकरण अधूरा होने की ग्रामीणों की शिकायत पर एक्सईएन पी.राम को तत्काल ठेकेदार पर शिकंजा कसने व काम पूर्ण कराकर बिजली आपूर्ति चालू कराने को कहा गया। इसके बाद डीएम ने तहसील का निरीक्षण किया और पुराने गारद रूम की मरम्मत कराकर कंप्यूटर से खतौनी जारी करने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन


तहसील परिसर में गंदगी फैली होने पर नाराजगी जताई और जल्द सफाई कराने के निर्देश एसडीएम को दिए, वहीं पालिका के ईओ बीडी भट्ट को गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर रात के वक्त अलाव जलवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, तहसीलदार राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें