फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में लोकतंत्र नहीं, डर की जीत : डॉ. रामसेवक लोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ने जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। वहीं, विपक्ष ने इसे डर की जीत बताया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के जिला महासचिव डॉ. रामसेवक लोधी ने साफ शब्दों में कहा कि यह जीत लोकतंत्र की नहीं, बल्कि डर और दबाव की जीत है। केंद्रीय बलों का दुरुपयोग, मतदाताओं में खौफ पैदा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों का इस्तेमाल निष्पक्षता के लिए नहीं, बल्कि मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए किया गया। कई जगहों पर लोगों को मतदान से रोका गया और वर्दी का खौफ दिखाकर चुनावी माहौल प्रभावित किया गया। भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सपा नेता ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर इस तरह की जीत हासिल करना बेहद चिंताजनक है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें