कन्नौज। विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कई कर्मचारियाें को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। दो दिन में संतोषजनक उत्तर न देने पर वेतन काटने के साथ विभागीय उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक जूम मीटिंग के माध्यम से की गई। बैठक में तालग्राम के बाल विकास परियोजना अधिकारी अमित कुमार मिश्र, जलालाबाद की मुख्य सेविका रश्मि शर्मा, अमीषा चौरसिया, गरिमा दिवाकर, पूजा अग्निहोत्री, प्रधान सहायक नंदन सिंह, मुख्य सेविका गुगरापुर झंडा देवी, प्रधान सहायक सुनील कुमार, मुख्य सेविका उमर्दा सुधा रावत, पुष्पा देवी, रेखा कुशवाहा, प्रीती राठौर, प्रीती गौतम, चतुर्थश्रेणी कर्मी ऊषा कुमारी के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल व चार मई को आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। दो दिन में संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर संबंधित दिवसों का वेतन काट कर अग्रिम कार्रवाई के लिए विभाग को सूचना भेजी जाएगी।