फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 161 स्कूलों में नहीं है बाउंड्रीवॉल

Sun, 30 Apr 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। काफी कोशिश के बाद भी बेसिक स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर नहीं हो पा रही हैं। कलक्ट्रेट में रविवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान यह बात सामने आई है। डीएम ने शिक्षा विभाग के अफसरों से इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि 161 विद्यालयों में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य होना था। यह अभी शुरू नहीं हुआ है। इसे जल्द शुरू कराया जाए। उन्होंने विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि 532 का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें 480 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बाकी का भी निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा निपुण अभियान के अंतर्गत 32 विद्यालय मध्यम व 217 विद्यालय संघर्षशील और 46 विद्यालयों को निपुण घोषित किया जाना है। निपुण घोषणा का काम भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। जोर दिया कि जुलाई माह तक सभी विद्यालय निपुण हो जाएं। अंतिम लक्ष्य विद्यालयों को निपुण करने का है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि हर पात्र लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बना होना चाहिए। गोल्डन कार्ड में पंचायत सहायकों की मदद ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें