फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं, डेंगू मरीजों के लिए वार्ड तैयार

Sun, 14 Jul 2024 03:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश के साथ ही मच्छरों की फौज तैयार होने लगी हैं। इससे मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए वार्ड तैयार हो गया है, लेकिन एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं है। एलाइजा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास कर रही हो, लेकिन इसके बावजूद मरीजों की परेशानियां दूर नहीं हो रही है। सरकारी अस्पतालों में कहने को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसके बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को इसके लिए निजी अस्पतालों या फिर दूसरे जिले की दौड़ लगानी पड़ती है।
जिला अस्पताल में मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज की व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। डेंगू मरीजों के लिए वार्ड भी तैयार कर दिया गया है। डेंगू की पुष्टि के लिए मरीज की एलाइजा जांच कराई जाती है, लेकिन एलाइजा जांच की सुविधा ही नहीं है और मरीजों को एलाइजा जांच के लिए 12 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है। एलाइजा में डेंगू की पुष्टि के बाद ही मरीज का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन



डेंगू रोग से पीड़ित मरीजों के लिए जिला अस्पताल में वार्ड तैयार कर दिया गया है। पलंग पर मच्छरदानी लगाई गई है। साथ ही दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अस्पताल में एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ. शक्ति बसु, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें