फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रात में बारिश, दिन में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Sun, 14 Jul 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद सुबह धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में बादलों का जमघट लगा, लेकिन बादल बिन बरसे ही गुजर गए। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम से काले बादलों ने आसमान में डेरा डालना शुरू कर दिया। रात करीब दो बजे के बाद से तेज बारिश शुरू हो गई। पूरी रात जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश होती रही, जबकि शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बादल छाने के बाद भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। उमस के कारण लोग पंखा, कूलर के सामने बैठे रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। 17 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज की गई थी। शुक्रवार रात 4.5 मिमी बारिश हुई है। कहा कि न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें