फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवनाथ को फिर मिली कमान

Sun, 03 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरालाल वीएन इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के हुए वार्षिक चुनाव में शिवनाथ सिंह वर्मा को फिर जिलाध्यक्ष चुने गए। जनपदीय कार्यकारिणी के वार्षिक निर्वाचन के लिए अलीगढ़ के मंडलीय मंत्री देवेंद्र सिंह यादव को निर्वाचन अधिकारी और नरेंद्र देव कौशल को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन


दोनों की मौजूदगी में जिला प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से शिवनाथ सिंह वर्मा को जिलाध्यक्ष, रावेंद्र सिंह यादव को जिलामंत्री चुना। इसके साथ ही सुमन यादव, मैकूलाल राजपूत, कमल यादव, अनिरुद्ध सिंह चंदेल, योगेंद्र सिंह, अंकित यादव व आनंद बाबू यादव को उपाध्यक्ष, तंजीम अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया।

शिवनाथ सिंह यादव को आय-व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि रामऔतार पाल, प्रबल प्रताप सिंह, अजय कुमार तिर्वा, कपिस अहमद, अशोक कुमार भारतीय, कुसुम कुमारी शाक्य व राकेश सिंह यादव को संयुक्त मंत्री चुना गया। इसके अलावा श्यामबाबू राठौर, राजेश सिंह यादव, रामरतन पाल, नरेंद्र सिंह यादव।
विज्ञापन


संतोष दुबे, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव, मनोहर सिंह चौहान, दीनदयाल राजपूत, अमर पाल यादव, कंचन सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, सुनील सिंह, वंदना यादव, प्रमिला देवी, विमलेंद्र कुशवाह, सावेज आलम, अमित कुमार भारतीय, कृपाशंकर यादव व विजय बहादुर सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होते ही साथी टीचरों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान काफी संख्या में टीचर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें