फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन घरों से लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों की चोरी

Tue, 18 Apr 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। चोरों ने एक ही रात में एक ही गांव में तीन घरों को निशाना बना लिया। तीनों घरों से करीब नौ लाख रुपये के जेवरों के अलावा सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक और 16 कारतूस चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की तो खेत में बक्सा टूटा पड़ा मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटकैया निवासी अभिताष यादव रविवार की रात करीब 10 बजे मक्का की फसल में पानी लगाने गए थे। इस दौरान घर में मौजूद महिलाएं आंगन में सो रही थीं। अभिताष के मुताबिक इसी दौरान चोर मकान के मुख्य दरवाजे दाखिल हुए और पीछे बने कमरे में रखे बक्से को को खोल लिया। बक्से में रखी लाइसेंसी सिंगल बैरल की बंदूक, 16 कारतूस के अलावा करीब तीन लाख के जेवर और 24 हजार की नकदी चोरी कर ली।
इस दौरान एक सूटकेस के न खुलने पर चोर उसे उठा ले गए, जो घर से थोड़ी दूर पर पड़ा मिला। अभिताष ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह खेत से लौटा तो पीछे कमरे के किवाड़ खुले देखकर उसने अंदर जाकर देखा तो बक्सा खुला हुआ था। सारा सामान फैला मिला, जिस पर उसे चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों को घटना बताई।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश शर्मा हल्का के दरोगा अभिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। अभिताष की तहरीर पर बंदूक व जेवरात चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


अभिताष यादव के घर वारदात के बाद चोरों ने गांव के ही पश्चिमी छोर पर रहने वाले पीयूष के यहां भी धावा बोला। दो दिन पहले ससुराल से आई बहन शिल्पी के करीब दो लाख रुपये के जेवर और सात हजार की नकदी चोरी कर ली। इसी रात चोरों ने पीयूष के घर के कुछ ही दूर पर विनोद यादव के घर से भी करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवर और 4500 की नकदी चोरी कर ली। चोर यहां से बक्सा उठा ले गए जो उन्होंने करीब 200 मीटर दूर एक खेत में जाकर छोड़ा। बक्से में जेवर और रुपये नहीं थे। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें