फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की लकड़ी तोड़ पार किए मोबाइल और उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चोरों ने दुकान की लकड़ी तोड़कर रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल और उपकरण पार कर दिए। सुबह टूटी दुकान देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव देवकली निवासी हसमुद्दीन की शहर के काजी टोला में लकड़ी की गुमटी में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे यह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने दुकान को तोड़ दिया। दुकान के अंदर रिपयेरिंग के लिए रखे करीब 10 मोबाइल और कुछ उपकरण चोराें ने पार कर दिए।
शनिवार सुबह टूटी दुकान देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि करीब 15 हजार का सामान चोरी हो गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें