फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट तोड़ कर मेडिकल स्टोर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मेडिकल स्टोर की दुकान का पिछला गेट तोड़कर चोर दुकान में रखी नगदी और कीमती दवाइयां उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। जीटी रोड के किनारे की दुकान में हुई चोरी से पुलिस गश्त की कलई खुल गई है।
विज्ञापन

जलालाबाद में जीटी रोड किनारे बनी मार्केट में बल्लूपुरवा (गुगरापुर) निवासी श्रीपाल कुशवाहा का मेडिकल स्टोर है। वह रोजाना बेटे के साथ देविन टोला कन्नौज से दुकान पर आते हैं। शनिवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे।
शनिवार की रात चोर पास की मार्केट के चैनल का ताला तोड़ कर छत के रास्ते मेडिकल स्टोर वाली मार्केट में पहुंचे। वहां से उन्होंने पीछे आंगन में लगे तार को काटा और नीचे उतरे। इसके बाद मेडिकल स्टोर का लकड़ी का लगा गेट तोड़कर अंदर आ गए।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान की गोलक में रखे 45 हजार रुपये और कीमती दवाएं ले गए। घटना को लेकर कस्बे के दुकानदारों में नाराजगी है। चोरी की सूचना जसोदा पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें