फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की जेब से 30 हजार रुपये किए पार, घटना के समय सो रहा था चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा में ट्रक खड़ा कर सो रहे चालक की जेब से बाइक सवार ने 30 हजार की नगदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

जनपद प्रयागराज के थाना धरवई गांव सोपरावारी निवासी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि वह ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर तिर्वा कस्बा में 24 जुलाई को आलू लादने गया था। आलू न लद पाने पर उसने अपना ट्रक बरूआहार गांव के समीप बने पैट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया।
रात करीब तीन बजे वह गाड़ी में सो रहा था। उसके ट्रक के पास बाइक पर सवार दो लोग आए और जेब में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। जागने के बाद उसने चोरों का पीछा किया लेकिन बाइक न होने के कारण वह भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच चालक गिरकर घायल भी हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें