फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से उफनाई नहर में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। निचली गंगा नहर में पुल से युवक ने छलांग लगा दी। युवक की तलाश में पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतारा है। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सौरिख कस्बा के आजाद नगर निवासी रोहित (21) पुत्र प्रमोद शनिवार को परिजनों से सब्जी खरीदने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सात बजे बारिश में उफनाई निचली गंग नहर के पुल के पास एक युवक ने बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। उसकी शादी औरैया जनपद से तय हुई थी और इसी साल नवंबर माह में शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें