फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे छलांग लगाकर औरैया के युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मंडी समिति सरायमीरा के सामने औरैया निवासी युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। जेब में मिले आधार कार्ड को देखकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बीते करीब दो दिन पूर्व युवक घर से परिजनों को बगैर कुछ बताए निकला था।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति सरायमीरा के पास 22 वर्षीय युवक रेलवे ट्रेक के पास खड़ा था। फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन के सामने उसने छलांग लगा दी।
मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। युवक के पैंट की जेब से बरामद हुए आधार कार्ड से उसकी पहचान औरैया जनपद के थाना बेला अंतर्गत पलिया निवासी शिवकांत गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से युवक औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के किरतपुर श्यामनगर में रहता था। किसी कारण ट्रेन के आगे छलांग लगाकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें