क्षेत्र के नगला अंगद गांव के डेंगू पीड़ित युवक की उपचार के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि इटावा के अस्पताल में उसे डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसी के बाद इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया था। बीते 31 अगस्त को गांव के केदार सिंह के बेटे संतोष सिंह (26) को बुखार आया था।
पहले तो परिवारीजन गांव में ही उपचार कराते रहे। सुधार न होने पर उमरैन में प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। बाद में इटावा ले गए और फिर वहां से बिरला हास्पिटल ग्वालियर में भर्ती कराया था। वहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ग्वालियर के डाक्टरों ने भी जांच के बाद उसे डेंगू से पीड़ित बताया था।