फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। होली पर परिजनों से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर तारा बांगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार (18) का शुक्रवार को होली का रंग खेलने के बाद परिजनों से विवाद हो गया। पुष्पेंद्र ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने पुष्पेंद्र को फंदे से लटका देखा तो उसे आनन-फानन में फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें