फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में एक युवक ने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन रस्सी काटकर उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता रहे हैं। वहीं मोहल्ले में प्रेम प्रसंग की चर्चा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मुबारकपुर टीला निवासी अंकुल गौतम (23) देर शाम घूम कर लौटा। खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा कि लिंटर में कुंडी से बने रस्सी के फंदे पर लटक रहा है। रस्सी काटकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने सूचना पुलिस को दी, जिस पर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों ने घटना के बारे में पूछताछ की। पहले तो परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या के कारण के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अंकुल ने प्रेम प्रसंग में जान दी है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें