फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पेड़ की डाल पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। गांव के बाहर युवक ने पेड़ की डाल पर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह शव लटकता देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए रात को घर से निकल कर खेतों की ओर चला गया था।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी अमन (24) अपने पिता सुभाष के साथ खेतीबाड़ी करता था। रविवार रात करीब 12 बजे उसके पास किसी का फोन आया था। इससे बात करते हुए खेतों की ओर चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि छानबीन चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें