नवरात्र के छठवें दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना को भक्तों का तांता लगा रहा। जयकारों और घंटियों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय रहा।
गुरुवार
को सप्तम मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना को भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से
ही शहर के मकरंदनगर स्थित सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर भक्तों का तांता
लग गया। मंदिर कमेटी के शिखर मिश्रा की निगरानी में भक्तों ने पूजा-अर्चना
कर प्रसाद चढ़ाया। शाम 5 बजे आरती में शामिल होने को भक्तों में खासा
उत्साह रहा।
मंदिर परिसर में पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं।
पूरे दिन परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। इसी मोहल्ले में मां सिंहवाहिनी
मंदिर में भी पूजा-अर्चना को भक्तों का रेला सुबह से जुटा रहा। विधि-विधान
से पूजा कर भक्तों ने मनौतियां मांगी।
मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़
स्थित मां क्षेमकली देवी मंदिर में पुजारी विद्यादास की निगरानी में भक्तों
से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। भोर से शुरू हुआ सिलसिला देरशाम तक चलता
रहा। सरायमीरा स्थित मां काली देवी दुर्गा मंदिर में पूजा करने को भक्तों
की भीड़ उमड़ी।
मोहल्ला अजयपाल स्थित दुर्गा मंदिर में चल रहे
कार्यक्रम में बुधवार की देरशाम माता की चौकी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम
8 बजे महाआरती में भी भक्तों की भीड़ रही।
देवी गीतों के जरिये
मां की महिमा का गुणगान किया गया। बाहर से आए कलाकारों ने सजीव झांकियां
प्रस्तुत कर भक्तों का मनमोह लिया। माता की सुंदर झांकियों को देखकर भक्तों
ने जयकारे लगाए। मयूर नृत्य देख भक्तगण भाव-विभोर हो गए। इस दौरान पुष्प
वर्षा कर जयकारे लगाए।