फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के कामकाज छोड़ महिलाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
क्रमिक अनशन पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पेयजल समस्या से जूझ रहीं महिलाओं ने घर का कामकाज छोड़कर शुक्रवार को धरना दिया। धरना, प्रदर्शन बहवलपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में चल रहा है।
विज्ञापन

नलकूप की मांग को लेकर क्रमिक अनशन और हस्ताक्षर अभियान 38 वें दिन भी जारी रहा। मोनिका शाक्य ने कहा कि पेयजल की समस्या का 38 दिन बाद भी समाधान न कर पाना प्रशासन के लिए शर्म की बात है। पूजा शाक्य, सुखरानी देवी, आकांक्षा राजपूत, रागिनी शाक्य, प्रतीक्षा शाक्य ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक महिलाएं भी क्रमिक अनशन में शिरकत करेंगी।
सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य के नेतृत्व में दुर्गा शाक्य, प्रज्ञा सिंह, कीर्ति पाल, लक्ष्मी देवी शर्मा, सोनी, कौशल्या, प्रेमलता, बीना, जसोदा शर्मा, शबाना बानो, चांदनी कठेरिया, काजल शाक्य, समरीन बानो, संध्या शाक्य, ओमवती, शशि, कमलेश शाक्य, अनीता, पप्पी देवी शर्मा आदि ने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें