फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली उपकेंद्र की सीटी फटी, आठ घंटे बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बिजली उपकेंद्र की रविवार सुबह आठ बजे सीटी फटने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीण अंचलों के लेकर नगर के सभी फीडर प्रभावित हो गए। आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में पानी की किल्लत से लोग परेशान रहे। देर शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

सीटी फटने से तालग्राम उपकेंद्र के फीडर अतरौली, ताहपुर, एक्सप्रेसवे, अंदौआ समेत सभी की आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया पर आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लगा। आपूर्ति न होने से बाजारों में भी कारोबार प्रभावित रहा। कई दुकानदारों को जनरेटर के सहारे काम चलाना पड़ा। इधर, बिजली न होने का सबसे ज्यादा असर जल आपूर्ति पर पड़ा। नगर की टंकियों में पर्याप्त पानी न चढ़ पाने से कई इलाकों में नल सूखे रहे। लोग पीने के पानी के लिए टैंकरों और हैंडपंपों पर निर्भर रहे। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ अगस्त्य मौर्या का कहना है कि खराब सीटी बदल दी गई है और आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें