फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अखिलेश की बैठक के अगले दिन चला संगठन पर चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कन्नौज में बड़ा संगठनात्मक फैसला लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। रविवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज के दौरे पर रहे थे। इसके बाद सोमवार को लखनऊ में जिले के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और जीत का मंत्र दिया। बैठक की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि मंगलवार को पार्टी ने सदर विधानसभा संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया।
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व ने सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह को पद से मुक्त कर दिया है। इतना ही नहीं, सदर विधानसभा की पूरी कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। इस फैसले को संगठन में जवाबदेही तय करने और चुनावी मोर्चे पर नई रणनीति लागू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की स्वीकृति से की गई है।
हालांकि, आदेश में किसी कारण का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी के भीतर इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की सक्रियता परखने और नई टीम तैयार करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। लगातार तीन दिनों में हुए घटनाक्रम पहले अखिलेश का कन्नौज दौरा, फिर लखनऊ में चुनावी बैठक और उसके बाद संगठन पर कार्रवाई ने जिले की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। अब सभी की नजर नई विधानसभा टीम के गठन और पार्टी के अगले कदम पर टिकी है। वहीं, प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि वर्ष 2023 से मिली संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पूरी मेहनत से पार्टी के लिए काम किया। हम अखिलेश यादव के सिपाही हैं, पार्टी का हर निर्णय सिर माथे पर है। पद आए या जाए, 2027 में सपा की जीत के लिए पहले की तरह पूरी ताकत से जुटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें