फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जर्जर मकान की दीवार गिरी, दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मिट्टी के गारे से जुड़ाई करते समय गुरुवार को अचानक दीवार ढहने दंपती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव जलालाबाद के मोहल्ला पठकाना निवासी राधाकृष्ण पाठक (65) खेती करते हैं। गांव में पैतृक मकान की बरसात में कच्ची दीवार गिर गई थी। गुरुवार को राधाकृष्ण पाठक पत्नी गुड्डी देवी(60) के साथ गारे से दीवार में ईंट की चुनवाई कर रहे थे। पत्नी ईंट व मिट्टी का गारा पकड़ रही थींं। दोपहर बाद राधाकृष्ण पाठक दीवार के ऊपर खड़े होकर जुड़ाई कर रहे थे, तभी अचानकं दीवार गिर गई। गुड्डी देवी और राधाकृष्ण पाठक की मलबे में दबकर मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर पुत्र मोहित समेत तीनों बेटियाें व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर गुड्डी देवी के शव को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से राधाकृष्ण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर उनकी भी मौत हो गई। दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे, जसोदा चौकी प्रभारी सुनील चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में परिजनों से जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि परिजन चाहेंगे तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुराने मकान में काम कर रहे थे दंपती
ग्राम प्रधान मीना देवी बाथम ने बताया कि राधाकृष्ण पाठक के गांव में दो पक्के मकान हैं। जहां हादसा हुआ है, वह पुराना पुश्तैनी मकान है, जो जर्जर हालत में था। उसे सही करते समय यह हादसा हो गया है। उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक है, इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें