फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 19 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बैंक के बाहर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी का लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अभी हालात नहीं सुधरे हैं। गुरुवार को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कसावा शाखा में भुगतान न होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बैंक के बाहर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस शाखा में दो दिनों से कैश न होने से भुगतान नहीं हो पा रहा था। गुरुवार को कैश आने पर भुगतान शुरू किया गया, लेकिन ग्राहकों की संख्या ज्यादा होने से दोपहर में ही कैश खत्म हो गया। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही कसावा चौकी में तैनात उपनिरीक्षक गणेशदत्त पाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि डिमांड के अनुसार उन्हें कैश नहीं मिल पा रहा है। जितना कैश मिलता है, लोगों को भुगतान करा दिया जाता है। सहालग होने से दिक्कत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें