फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति को ही बनाएं पोलिंग एजेंट

Fri, 16 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर और तालग्राम ब्लाक में होने वाले तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के मंडी समिति में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज झा ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों का दायित्व अति महत्वपूर्ण है। कहा कि पोलिंग एजेंट बनने से उसके सारे ब्योरे से अवगत हो जाएं।
विज्ञापन


पोलिंग एजेंट उसी गांव का निवासी होना चाहिए। इसके अलावा उसके पास मोबाइल फोन, रंग सहित अन्य कोई चीज न हो। उसकी फोर्स से तलाशी लेने के बाद एजेंट बनाए। यदि वह बात नहीं मानता है तो उसको मतदान बूथ से बाहर कर दिया जाए।

पीठासीन अफसरों को निर्देश दिए कि अमिट स्याही लगाने का कार्य किसी भी सूरत में पी-3 को न दे। पी-1 से ही स्याही लगवाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट को नंबर रवानगी से पहले कलेक्ट कर लें। जिला प्रशिक्षण अधिकारी वीपी श्रीवास्तव, एनसी टंडन ने टेंडर व चैलेंज वोट के बारे में सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें