फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डेढ़ घंटे बंद रहा अल्ट्रासाउंड कक्ष, मरीज मायूस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के संयुक्त जिला अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की संवेदनहीनता सामने आई है। शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट के नाश्ता करने के कारण अल्ट्रासाउंड कक्ष डेढ़ घंटे तक बंद रहा। इससे 25 से 30 मरीज घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटने लगी थी। दूरदराज के गांवों से आए मरीजों ने पहले लंबी कतार में लगकर पर्चा बनवाया। इसके बाद वे चिकित्सक कक्षों के बाहर घंटों इंतजार करते रहे। डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच लिखे जाने पर मरीजों को लंबी कतार में लगना पड़ा। कई गंभीर मरीज और गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट कक्ष छोड़कर नाश्ता करने चले गए। इस दौरान गंभीर स्थिति में आई गर्भवती महिलाएं जमीन पर बैठकर दर्द से कराहती नजर आईं।
तीमारदारों के अनुसार करीब डेढ़ घंटे तक रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए। इस कारण 20 मरीज बिना जांच कराए ही वापस चले गए। जिले में रेडियोलॉजिस्ट की कमी और गैर-जिम्मेदाराना रवैया आम लोगों पर भारी पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में एक डॉक्टर अवकाश पर थे। दूसरे चिकित्सक रिपोर्ट बनाने में व्यस्त थे, इस वजह से देरी हुई थी। बाद में एक डॉक्टर ने 70 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए। उन्होंने सोमवार यानी नौ मार्च से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें