कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद।
- फोटो : amarujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर किसानों को आलू की फसल का सही मूल्य दिलाने का काम किया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने किसानों व कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी से दमदारी से जुट जाएं। यूपीए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, कर्जमाफी आदि योजनाओं के माध्यम से आम जनता को सीधा लाभ देने का काम किया था। भाजपा नेतृत्व वाली सरकार आने पर सरकार ने इन सभी योजनाओं की हवा निकाल कर रख दी है। आज युवा, किसान, व्यापारी, छात्र, सभी परेशान हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मोहम्मद नकीम खान, फैसल खान, निहाल अमद, डाक्टर जहीर अहमद, पूर्व सभासद इखलाक मजनू , राशिद, पूर्व सभासद इरसाद पहलवान, अरशद खान, मौलाना इनाम, मौलाना दिलशाद, मौलाना आसिफ, पूर्व सभासद राजू यादव आदि रहे।