फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो पोल तोड़े, पूरी रात बिजली गुल

Tue, 08 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी बाईपास तिराहे पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक से किसी तरह एबीसी केबिल उलझ गई। केबिल खींचते ही वहां लगा एक सीमेंटेड और दूसरा लोहे का पोल धराशाई हो गया। हादसा होते ही वहां लोगों में भगदड़ मच गई। पोल के पास खड़े लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


वहीं पोल टूटने से एक ढाबा की टीनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पोल टूटने से शहर की बिजली पूरी रात गुल रही। मंगलवार की शाम नया बिजली का पोल लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात साढ़े दस बजे नगर के अंदर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक में एलटी लाइन की एबीसी केबिल उलझ गई।

इससे सड़क के दोनों ओर खड़े दो पोल धराशाई हो गए। वहीं तारों में स्पार्किंग होते ही मौजूद लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। हादसे में पोल के पास खड़ी कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी के साथ शहर की बिजली गुल हो गई। सुबह होते ही नगरपालिका के नलकूप नहीं चल पाने से पेयजल संकट गहरा गया।
विज्ञापन


जेई रवींद्र बाबू के निर्देश पर संविदा लाइनमैन अतीक अहमद गुड्डू ने सब स्टेशन के गेट पर लगे ट्रांसफार्मर की आपूर्ति सुबह साढ़े 10 बजे काटकर शहर के तीनों फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद पोल की व्यवस्था करके नए पोल लगाए गए। शाम 3-45 से 5-45 बजे तक दो घंटे का शटडाउन लेकर केबिल फिर से ऊंची करके डाली गई तब कहीं आपूर्ति बहाल हो पाई।

उधर, 33 केवी सब स्टेशन में ग्रामीण क्षेत्र के प्रेमपुर फीडर की केबिल 2-40 बजे ट्रांसफार्मर के पास तेज धमाके के साथ फट गई। मरम्मत के बाद देर रात यह फीडर चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें