मंडी समिति में दूसरे चरण में मतदान कार्मिकों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अमिट स्याही का विशेष ख्याल रखें। कहा कि ईवीएम को पोलिंग बूथ पर ले जाने से पहले उसकी बैट्री सहित अन्य उपकरणों को जांच कर लें। मतदान किसी भी सूरत में रुकने न पाए। मशीन की खराबी होने पर कंट्रोल रुम व सेक्टर मजिस्ट्रेट को मैसेज के जरिए तत्काल सूचित करे। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में करीब 31 लोग गैर हाजिर रहे हैं।
प्रभारी मतदान कार्मिक उदयराज यादव ने गैर हाजिर रहने वाले मतदान कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को स्पष्टीकरण जारी किया है। निर्देश दिए हैं कि गायब रहने वाले लोगों में तमाम लोग ऐसे भी हो सकते हैं जो कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हों और वह हस्ताक्षर करना भूल गए हो। इन सभी से स्पष्टीकरण ले लिया जाए। किन्हीं कारणवश जो गैर हाजिर रहे हैं वह सोलह को प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। यदि उस दिन भी प्रशिक्षण नहीं लेते तो इन सभी के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी।
2356 कार्मिकों ने डाला पोस्टल बैलेट के जरिए वोट
मंडी समिति में मंगलवार को कन्नौज विधानसभा में 99, तिर्वा में 533, छिबरामऊ में 291 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अब तक 2356 लोगों ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।