फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल संरक्षण का दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 01 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बढ़ैपुर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर में बच्चों को फल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कई जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर राकेश शुक्ला ने फल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत फलों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। उन्होंने कई तरह के फल से आचार, मुरब्बा, जेम, जेली आदि बनाने की विधि बताई। बताया कि आंवले से बाल काले और आंखें चमकदार होती हैं। आंवले में विटामिन सी पाया जाता है।

युवा कल्याण अधिकारी वीपी शुक्ला ने बताया कि अपना लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करना चाहिए। तभी सफलता हासिल हो सकती है। उन्होंने बताया कि हमें अपने मित्र ऐसे बनाने चाहिए जो मुसीबत से निकाल सकें और अच्छे गुण दे सकें। प्रशिक्षण में वार्डन सुनीलता त्रिपाठी, कविता कटियार, सारजा बानो, रंजना कुमारी, ज्योति सिंह आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें