फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टप्पेबाजों ने पांच महिलाओं को बनाया अपना शिकार

Tue, 04 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मां अन्नपूर्णा मंदिर में आयोजित एक दिवसीय मेले में जनपद समेत अन्य जनपद के श्रद्धालुओं का हुजूम रहे। मंदिर परिसर के बाहर से लेकर अंदर तक लगी पुलिस की कड़ी निगरानी के बाद भी टप्पेबाजों के दर्शन करने आई खड़िनी निवासी दुर्गा पत्नी शिवम ने बताया कि उसकी भीड़ में किसी ने झुमकी छीन ली। मानीमऊ निवासी सोनी पत्नी शोभित ने बताया कि टप्पेबाज ने उसका म़ंगलसूत्र तोड़ लिया। कानपुर के कोलापुर निवासी रामरती पत्नी शिवमोहन ने बताया कि भीड़ में किसी ने उसके कान के बाले तोड़ लिए। औरैया निवासी प्रीती पत्नी प्रखर दुबे व महसौनापुर निवासी दीप्ती ने बताया कि उसके गले की चेन छीन ली। कड़ी सुरक्षा के बीच टप्पेबाजों ने पुलिस को चकमा देते हुए महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें