फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तापमान पांच डिग्री... कांप उठी इत्र नगरी

विज्ञापन
फोटो -08- रेलवे रोड पर सर्दी के बीच परिवार के साथ जाते बच्चे। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी से मौसम का मिजाज तल्ख है। दिनों दिन ठिठुरन शबाब पहुंचती जा रही है। बुधवार को सर्दी रिकॉर्ड स्तर पर रही। पांच डिग्री सेल्सियस के तापमान में इत्रनगरी का चप्पा-चप्पा सर्द हो गया। लोगों की कंपकंपी छूट गई। ठंड से बचाव के लिए अपने-अपने तरीकों से आजमाइश की जा रही पर राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

नए साल का पहला सप्ताह शीतलहर की चपेट में है। प्रतिदिन तापमान का आंकड़ा बदल रहा है। रोजाना न्यूनतम तापमान का ग्राफ नीचे ही आ रहा है। बुधवार को तो न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अधिकतम तापतान 11 रहा। पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलती रहीं। मौसम के जानकार बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में सर्दी का ऐसा ही खतरनाक रूप देखने को मिलेगा। गलन भरी बर्फीली हवाओं ने ठिठुरने पर विवश करेगी।
पिछले चार दिनों से पड़ रही सर्दी से दांत किटकिटा रहे है। घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सात जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक प्रशासन ने स्कूलों छुट्टी कर रखी है, ऐसे में बच्चे घरों में ही दुबके हैं। घर से निकलने से लोग परहेज कर रहे हैं। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा में छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें