फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने लिया मिठाई का सेंपल

Tue, 08 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक की टीम ने मंगलवार को दोपहर बाद अस्पताल रोड पर मिठाई की दुकान से सेंपल लिया। छापे की जानकारी होते ही दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार व सुभाषचंद्र सोनकर की टीम ने दोपहर बाद अस्पताल रोड तिराहा के पास मिठाई की दुकान पर छापा मारा और दुकान स्वामी से पूछताछ की। इसके बाद नकली चांदी का वर्क लगी मिठाइों का सेंपल लेकर सील कर दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिठाई का सेंपल जांच को भेजा जाएगा।

बताया कि मिठाइयों की दुकानों पर इस समय मिठाई पर नकली चांदी का वर्क लगाया जा रहा है, जो शरीर के लिए घातक है। वक्र लगी मिठाई से दूर रहें। इससे पूर्व टीम ने सिकंदरपुर में भी छापामारी की। टीम ने बताया कि वहां एक डेयरी में छापा मार दूध का सेंपल लिया गया है। नगर में छापामार कार्रवाई चलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें