फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम दरबार की झांकियों ने सभी का मन मोहा

विज्ञापन
The tableaux of Ram Darbar made everyone's heart - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोविड नियमों का ख्याल रखते हुए शुक्रवार रात राम बरात निकाली गई। अन्य सालों की अपेक्षा राम बरात में कम भीड़ रही। हालांकि राम दरबार की मनमोहक झांकियों ने देखने वालों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

ग्वाल मैदान से राम बरात का शुभारंभ किया गया। राम बरात ग्वाल मैदान से बड़ा चौराहे, लाखन तिराहे, छोटा चौराहा, अजय पाल, पाटा नाला समेत कई स्थानों से घूमते ही रामलीला मैदान में समाप्त हुई। राम बरात में सबसे आगे विघ्नहर्ता भगवान गणेश विराजमान थे। इसके पीछे शिव का परिवार व अंत में राम दरबार था। बरात में भक्ति गीतों पर युवा झूम रहे थे। कोरोना संक्रमण की वजह से दूरी बनाए थे। बरात के समय कोतवाली पुलिस समेत पुलिस बल तैनात रहा। वह लोगों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील करता रहा। वहीं, शहर के एसबीएस इंटर कालेज के खेल मैदान में रामलीला का आयोजन किया गया है। हर साल की अपेक्षा इस साल भी रामलीला का आयोजन हो रहा है। इसमें राम भक्तों को सामाजिक दूरी में बिठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें